Friday, May 8, 2026

Google search engine
Homeपंजाबहाई कोर्ट ने ट्राइडेंट ग्रुप को दी राहत,PPCB को कार्रवाई करने से...

हाई कोर्ट ने ट्राइडेंट ग्रुप को दी राहत,PPCB को कार्रवाई करने से रोका

बरनाला के ट्राइडेंट ग्रुप को बड़ी राहत देते हुए, पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट ने पंजाब पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड (PPCB) को फिलहाल कंपनी के खिलाफ कोई भी सख्त कार्रवाई करने से रोक दिया है। कंपनी के मालिक राज्यसभा सदस्य राजिंदर गुप्ता हैं, जो आम आदमी पार्टी छोड़कर BJP में शामिल हो गए थे। ट्राइडेंट ग्रुप ने पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड की रेड को चुनौती देते हुए हाई कोर्ट में एक याचिका दायर की थी।

कंपनी ने आरोप लगाया था कि बोर्ड की कार्रवाई सिर्फ राजनीतिक बदले की भावना से और मनमाने तरीके से की गई थी। चीफ जस्टिस और जस्टिस संजीव बेरी की डिवीजन बेंच ने मामले की सुनवाई करते हुए कहा कि बोर्ड यह साबित नहीं कर सका कि कंपनी द्वारा किसी नाले, कुएं, जमीन या पर्यावरण को जहरीले पदार्थों से प्रदूषित करने जैसी कोई इमरजेंसी स्थिति थी, जिसके कारण अचानक सख्त कार्रवाई की जरूरत पड़ी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments