Wednesday, May 6, 2026

Google search engine
Homeपंजाबकनाडा के सरी में पंजाबी युवक की गोली मारकर हत्या

कनाडा के सरी में पंजाबी युवक की गोली मारकर हत्या

कनाडा के सरी शहर में एक दफ्तर में काम करने वाले पंजाबी युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। जानकारी के मुताबिक, हमलावर 76 एवेन्यू पर मौजूद एक बिल्डिंग की दूसरी मंजिल पर घुसे। जब युवक लॉबी से बाहर आ रहा था, तो उन्होंने अचानक उस पर गोलियां चला दी।

गोलियों की आवाज सुनकर वहां मौजूद लोग घबरा गए और तुरंत पुलिस को सूचना दी।जब सरी पुलिस सर्विस के अधिकारी मौके पर पहुंचे, तो युवक खून से लथपथ फर्श पर पड़ा था। मैडीकल टीमों ने उसकी जान बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

हमलावर घटना को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए।पुलिस इस मामले को टारगेटेड किलिंग मान रही है और सभी एंगल से जांच जारी है। हालांकि, मरने वाले की ऑफिशियल पहचान अभी तक जारी नहीं की गई है, लेकिन कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में उसे “सैम” के नाम से जाना जा रहा है, जो पंजाब का रहने वाला बताया जा रहा है और उसी बिल्डिंग में एक ऑफिस चलाता था।

उधर, गैंगस्टर रोहित गोदारा व पवन शौकीन ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इस हत्या की जिम्मेदारी ली। रोहित गोदारा ने अपने पोस्ट में मृतक का नाम सैम कनाडा लिखा है। उसने कहा कि सैम हमारे विरोधियों का मुख्य हैंडलर है और हमारे खिलाफ साजिशें रच रहा था।गैंगस्टर रोहित गोदारा की जिम्मेदारी वाली पोस्ट के बाद उस

सोशल मीडिया अकाउंट को तुरंत सस्पेंड कर दिया। इस पूरी वारदात में सट्टेबाजी, क्रिकेट मैच फिक्सिंग और खालिस्तानी कनेक्शन के तार जुड़ते नजर आ रहे हैं। रोहित गोदारा की सोशल मीडिया पोस्ट के बाद सरे पुलिस व जांच एजेंसियों ने इस एंगल पर भी जांच करनी शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि हत्या की जांच हर एंगल से की जा रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments