होशियारपुर में आज सुबह आठ साल की बच्ची अपने घर से निकली थी और रास्ते में आवारा कुत्तों ने उसे घेर लिया और नोच कर खा लिया जिससे बच्ची की जान चली गई। जब परिवार ने उसे ढूंढने की कोशिश की तो बच्ची सड़क पर गिरी हुई थी।
जब देखा गया तो आवारा कुत्तों ने उसे पूरी तरह से खा लिया था, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उसे अस्पताल ले जाने वाले डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया और अब पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।


