Wednesday, May 6, 2026

Google search engine
Homeपंजाबपंजाब सरकार ने 2 DC और 4 SSP के किए ट्रांसफर

पंजाब सरकार ने 2 DC और 4 SSP के किए ट्रांसफर

पंजाब में प्रशासकीय फेरबदल हुआ है। पंजाब सरकार ने कल देर रात दो जिलों के DC बदल दिए। पूनमदीप कौर को संगरूर का DC नियुक्त किया गया है। राहुल चाबा को फरीदकोट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके साथ ही, सरकार ने चार SSP का भी तबादला कर दिया है।

नए आदेशों के अनुसार, सरताज चहल को संगरूर के SSP पद से हटाकर मोगा का नया SSP नियुक्त किया गया है। रवजोत ग्रेवाल संगरूर के नए SSP होंगे।मोगा के SSP रहे अजय गांधी को AIG प्रोविजनिंग नियुक्त किया गया है। गगन अजीत सिंह फाजिल्का के नए SSP होंगे। उनकी जगह गुरमीत सिंह मालेरकोटला के नए SSP होंगे। सुखनाज़ सिंह को विजिलेंस ब्यूरो में तैनात किया गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments