Tuesday, May 5, 2026

Google search engine
Homeपंजाबदिल्ली में केजरीवाल ने पंजाब के विधायकों से की बैठक, विधानसभा चुनावों...

दिल्ली में केजरीवाल ने पंजाब के विधायकों से की बैठक, विधानसभा चुनावों को लेकर की चर्चा

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के विधायकों के साथ बैठक की। इस बैठक में उन्होंने कहा कि पंजाब में अगले चुनाव में 10 महीने बचे है। ऐसा शायद ही कभी होता हो कि चुनाव के आखिरी साल में किसी सरकार की तारीफ होती हो, लेकिन पंजाब सरकार के काम की तारीफ सभी तरफ हो रही है।

पश्चिम बंगाल चुनाव का जिक्र करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि कल जो चुनाव हुआ वो चुनाव नहीं तांडव था। केजरीवाल ने कहा कि मेरी अपनी विधानसभा में 42 हजार वोट से कटवा दिए मैं पिछला चुनाव 30 हजार वोट से जीता था और यह चुनाव 3 हजार वोट से हार गया। जीत कैसे पाते जब 42 हजार वोट कटवा दिए।

आप नेता ने कहा कि आज हमारी आजादी पर संकट है।उन्होंने कहा कि साल 2014 के आम चुनावों के बाद जहां भी चुनाव हुए वहां बीजेपी जीती लेकिन फरवरी 2015 में उन्हें दिल्ली में 70 में से तीन सीट मिली। दिल्ली वालों ने अश्वमेघ का घोड़ा रोका था।

आप ने अश्वमेघ का घोड़ा रोका था।आज मैं बड़ी जिम्मेदारी के साथ कह रहा हूं कि अभी भी आंधी है कि ये लोग सारे चुनाव जीत रहे है। अगले साल फरवरी में जब पंजाब के चुनाव होंगे, इस बार अश्वमेघ का घोड़ा नहीं रुकेगा, बल्कि मोदी सरकार गिर जाएगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments