पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के साथ मुलाकात की। सीएम मान ने कहा कि आज दिल्ली में माननीय राष्ट्रपति के सामने हमने देश में हो रहे ‘लोकतंत्र की हत्या’ के खिलाफ़ ज़ोरदार आवाज़ उठाई है। पार्टियों को गैर-संवैधानिक तरीके से तोड़ना और ED-CBI जैसी सेंट्रल एजेंसियों का गलत इस्तेमाल करके दागी नेताओं को BJP की ‘वॉशिंग मशीन’ में डालना हमारे लोकतांत्रिक ढांचे के साथ सीधा धोखा है।
हमने साफ़ कर दिया है कि ‘ऑपरेशन लोटस’ की गंदी चालें पंजाब में कभी कामयाब नहीं होंगी। हमारे MLA लाखों पंजाबियों की आवाज़ हैं और पंजाबी कभी धोखा बर्दाश्त नहीं करते। ‘आपका पब्लिक सर्वेंट’ होने के नाते, मैं हर पंजाबी को भरोसा दिलाता हूं कि हम लोगों के फतवे और संवैधानिक मूल्यों की रक्षा के लिए आखिरी दम तक लड़ेंगे।


