Tuesday, May 5, 2026

Google search engine
Homeपंजाबसंगरूर में युवकों की हुई लड़ाई , 15 वर्षीय लड़के की मौत

संगरूर में युवकों की हुई लड़ाई , 15 वर्षीय लड़के की मौत

संगरूर के पटियाला गेट बाड़ा इलाके में युवकों के में एसी लड़ाई हुई जहां युवकों ने 15 साल की हत्या कर दी, वहीं मृतक का भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे पटियाला के राजिंदरा अस्पताल रेफर कर दिया गया। परिवार वालों ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि गली में किसी बात को लेकर दो बच्चों में झगड़ा हुआ और दो युवकों ने उनके बेटे पर हथौड़े से वार कर बेरहमी से मार डाला, जिसकी मौके पर ही मौत हो गई।

उसे संगरूर के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कुछ युवकों ने उस पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया, इस दौरान 15 साल के अरशदीप सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। दूसरे युवक को पटियाला के राजिंदरा अस्पताल रेफर कर दिया गया।

डॉक्टरों के मुताबिक, घायल की हालत बहुत गंभीर है। घटना की जानकारी मिलते ही संगरूर पुलिस मौके पर पहुंच गई। DSP संजीव सिंघला अपनी टीम के साथ जांच में जुटे हैं और इलाके में माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है। मृतक के पिता ने न्याय की मांग करते हुए कहा कि अगर दोषियों को जल्द गिरफ्तार नहीं किया गया तो वह विरोध करने पर मजबूर होंगे। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments