भारत में आज गुरुवार को सुबह-सुबह धरती कांप उठी है। लद्दाख के लेह में गुरुवार तड़के जोरदार भूकंप आया। इस भूकंप के झटके से लोगों की नींद खुल गई।नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक, लद्दाख के लेह में गुरुवार तड़के 3 बजकर 54 मिनट पर भूकंप आया। रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 4.1 मापी गई।
इस भूकंप की गहराई 150 किलोमीटर धरती के अंदर थी।राहत की बात है कि अभी तक इस भूकंप से किसी जानमाल के नुकसान की खबर नहीं इससे पहले ओडिशा के कालाहांडी जिले के कई इलाकों में बुधवार शाम को भूकंप के झटके महसूस किए गए।ओडिशा में आए उस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.1 मापी गई थी।अधिकारियों ने यह जानकारी दी।


