NRI SANJH JALANDHAR (5 February)
मौसम के मिजाज बदलने के बाद आप धूप कितनी शुरू हो गई है सर्दी कम होती जा रही है जिसको लेकर स्कूलों के समय में बदलाव भी कर दिया गया है। सर्दी की छुट्टियों के बाद चंडीगढ़ शिक्षा विभाग ने सरकारी स्कूलों का समय सोमवार से बदल दिया है। नए समय के अनुसार अब सिंगल शिफ्ट वाले सरकारी स्कूलों के टीचर्स को सुबह 8.10 से दोपहर 2.30 बजे तक और बच्चों को सुबह 8.20 से दोपहर 2.20 बजे तक स्कूल आना होगा।
इसके साथ ही डबल शिफ्ट वाले टीचर्स के लिए सुबह 7.50 से दोपहर 2.10 बजे तक और बच्चों के लिए सुबह 8 से दोपहर 1.15 बजे तक रहेगा। दूसरी शिफ्ट के टीचर्स का समय सुबह 10.50 से शाम 5.10 बजे तक और बच्चों के लिए दोपहर 12.45 से शाम 5 बजे तक रहेगा।


