Wednesday, April 22, 2026

Google search engine
HomeCrimeगन पॉइंट पर आढ़ती से लूटे 11 लाख रुपए, सोना भी ले...

गन पॉइंट पर आढ़ती से लूटे 11 लाख रुपए, सोना भी ले गए

NRI SANJH JALANDHAR (5 february)


जालंधर सब्जी मंडी से सटे न्यू शीतल नगर में सोमवार सुबह लूटेरों ने गन पॉइंट पर आढ़ती से 11 लाख रुपए के करीब की लूट की है और सोना भी ले गए। परिवारिक मैंबर बल्ली ने बताया कि सुबह घर पर अचानक नकाबपोश आए तो परिवार के सभी मैंबरों को गन पॉइंट पर ले लिया। जिसके बाद उन्होंने घर की अलमारी और दराज देखने शुरु किए तो वहां से 11 लाख रुपए कैश और 15 लाख रुपए के करीब के गहने ले गए।
इस सारी घटना की जानकारी थाना-1 का पुलिस को दी गई और खुद एसीपी दमनवीर सिंह मौके पर पहुंचे। जिन्होंने आकर आसपास इलाकों में लगे सीसीटीवी खंगालने शुरु कर दिए हैं। परिवारिक मैंबरों ने कहा कि वह इतना ज्यादा डर गए थे कि कोई कुछ नहीं बोल पाया और अपनी जान बचाई। लूट की इस घटना के बाद आसपास के इलाकों में और लोगों में दहशत फैल गई है। पुलिस जांच करने में जुटी हुई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments