Wednesday, June 3, 2026

Google search engine
Homeनेशनलदिल्ली के सीएम को क्राइम ब्रांच का नोटिस, लिखा–आपके पास बीजेपी के...

दिल्ली के सीएम को क्राइम ब्रांच का नोटिस, लिखा–आपके पास बीजेपी के खिलाफ सबूत है तो पेश करें

NRI SANJH JALANDHAR(4 February)

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को क्राइम ब्रांच के द्वारा नया नोटिस जारी किया गया है। रविवार को क्राइम ब्रांच ने सीएम केजरीवाल को यह नया नोटिस जारी करते हुए कहा है कि बीजेपी पर जो उन्होंने विधायकों की खरीद-फरोख्त का आरोप लगाया है कि उसके सबूत वो सोमवार को दिखाएं। जो खत क्राइम ब्रांच की तरफ से दिल्ली के सीएम को लिखा गया है उसमें सेंट्रल रेंज क्राइम के एसीपी पंकज अरोड़ा के हस्ताक्षर किए गए हैं।

नोटिस में लिखा है कि दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की तरफ से एक जांच की जा रही है यह जांच आपके द्वारा किए गए उन दामों के खिलाफ हो रही है। जिसमें आपने कहा था कि भाजपा ने आपके कई विधायकों को तोड़ने के लिए उन्हें 25 करोड रुपए का ऑफर किया है। यह आरोप 27 जनवरी 2024 को एक्स पर एक पोस्ट के जरिए लगाए थे।

नोटिस में आगे लिखा है आपके ट्वीट से ऐसा लगता है कि आपके पास सबूत है और इस अपराध के बारे में सूचना है। इसलिए कृपया कर वह सूचना और जवाब 5 जनवरी को क्राइम ब्रांच के ऑफिस में पेश करें। जो भी सबूत और जानकारी आपके मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पास है। उसे आप कमला मार्केट बिल्डिंग स्थित क्राइम ब्रांच के ऑफिस में दिन क्राइम ब्रांच की तरफ से यह नोटिस में कहा गया है कि अगर आप इस ब्रांच में सहयोग के लिए कोई अन्य सूचना जा जानकारी देना चाहते हैं तो वह लिखित या किसी अन्य तरीके से दे सकते हैं।

वही क्राइम ब्रांच ने आप नेता आतिशी मर्लेना को भी इस संबंध में नोटिस जारी किया है और तीन दिनों के अंदर जवाब देने के आदेश भी दिए हैं। इससे पहले क्राइम ब्रांच की टीम आप नेता आतिशी के दरवाजे पर नोटिस देने के लिए पहुंची थी। आतिशी ने कुछ दिनों पहले एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दावा किया था कि बीजेपी पैसे देकर आप विधायकों को खरीदना चाहती है और दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार को गिराना चाहती है। यह ऑपरेशन लोटस 2.0 का एक हिस्सा है।

वहीं रविवार को अरविंद केजरीवाल ने एक जनसभा के दौरान संबोधित करते हुए कहा कि वह कहते हैं कि बीजेपी में आ जाओ लेकिन मैं नहीं जाऊंगा। केजरीवाल ने कहा यह जो मर्जी षड्यंत्र कर लें हमारे खिलाफ कुछ नहीं होने वाला मैं भी डाटा हुआ हूं उनके खिलाफ मैं भी नहीं झुकने वाला। यह कहते हैं कि बीजेपी में आ जाओ मैं छोड़ दूंगा, मैंने कहा बिल्कुल नहीं आऊंगा बीजेपी में, कतई नहीं आऊंगा, क्यों आ जाएं बीजेपी में, बीजेपी में चले जाओ तो सारे खून माफ, हमने कौन सा गलत काम किया है, स्कूल ही तो बनवा रहे हैं, अस्पताल ही तो बनवा रहे हैं, सड़क ही तो बनवा रहे हैं, पानी का ही तो इंतजाम कर रहे हैं, सीवरेज ठीक करवा रहे, हैं हम क्या गलत कर रहे हैं।

केजरीवाल रविवार को स्कूल में शीला न्यास के लिए पहुंचे थे जहां उन्होंने अपना भाषण दिया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments