मोगा के धर्मकोट के पंडोरी रोड पर दिन दिहाडे गोलियां चलाई गई बता दे कि स्कॉर्पियो में व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान धर्मकोट के रहने वाले कुलवंत सिंह के बेटे गुरप्रीत सिंह उर्फ गैरी के तौर पर हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार, मृतक गुरप्रीत सिंह धर्मकोट में गैरी कलेक्शन के नाम से रेडीमेड कपड़ों की दुकान चलाता था और घर से यह कहकर गया था कि वह अपनी गाड़ी धुलवाने गया है। परिवार के अनुसार, जब काफी देर होने पर भी वह घर नहीं आया तो उन्होंने उसे फोन किया लेकिन उसने फोन नहीं उठाया।
इसी बीच, दुकान का कर्मचारी उसे ढूंढते हुए वहां पहुंचा तो गुरप्रीत स्कॉर्पियो गाड़ी में पड़ा था और फोन पकड़े हुए था। इसके बाद परिवार वाले बताई गई जगह पर पहुंचे और गुरप्रीत को उसी गाड़ी में मोगा के सरकारी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और आगे की जांच शुरू कर दी है।


