Thursday, April 9, 2026

Google search engine
Homeनेशनलक्या है Airtel का ग्राहकों के लिए खास रिचार्ज प्लान ?

क्या है Airtel का ग्राहकों के लिए खास रिचार्ज प्लान ?

Airtel ने ग्राहकों के लिए एक बहुत ही किफायती और खास रिचार्ज प्लान पेश किया है। इस प्लान की कीमत 379 रुपये रखी गई है, जिसकी वैलिडिटी एक महीने की है। इस प्लान में ग्राहकों को कॉलिंग, डेटा और SMS समेत कई बेहतरीन सुविधाएं दी जा रही हैं।

Airtel के इस 379 रुपये वाले प्लान में ग्राहकों को रोज़ाना 2GB डेटा मिलेगा। इसके अलावा, इस प्लान में देश भर में किसी भी नेटवर्क पर बात करने के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा दी गई है, जिसमें रोमिंग भी शामिल है। ग्राहकों को रोज़ाना 100 SMS की सुविधा भी मिलेगी।कंपनी इस प्लान के साथ अनलिमिटेड 5G डेटा की सुविधा भी दे रही है,

हालांकि यह कुछ नियमों और शर्तों के अधीन है। इस रिचार्ज का सबसे बड़ा फायदा यह है कि इसके साथ ग्राहकों को Adobe Express Premium का 12 महीने का सब्सक्रिप्शन बिल्कुल मुफ्त मिलेगा। गौरतलब है कि बाज़ार में इस सब्सक्रिप्शन की कीमत करीब 4,000 रुपये है, जो Airtel ग्राहकों को इस प्लान के साथ बिना किसी अतिरिक्त खर्च के मिलेगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments