आम आदमी पार्टी ने राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा को राज्यसभा में डिप्टी लीडर के पद से हटा दिया है। राघव चड्ढा की जगह अब आप के राज्यसभा सदस्य अशोक मित्तल लेंगे । पार्टी ने उनको राज्यसभा में पार्टी का नया डिप्टी लीडर नियुक्त करने का निर्णय लिया है ।
बता दे कि अशोक मित्तसल लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के चांसलर भी है और अब सांसद डा.अशोक कुमार मित्तल राज्यसभा में पार्टी के नए डिप्टी लीडर होंगे। राघव पिछले कुछ दिनों से AAP और उसके टॉप लीडर्स से जुड़े अहम मुद्दों पर चुप्पी भी साधे हुए थे। अब पार्टी ने राघव चड्ढा को डिप्टी लीडर पद से हटा दिया है।


