Thursday, April 23, 2026

Google search engine
Homeपंजाबलुधियाना के हलवारा एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए जल्द शुरू होगी ...

लुधियाना के हलवारा एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए जल्द शुरू होगी फ्लाइट्स

लुधियाना और आस-पास के लोगों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। बता दें कि हलवारा एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए फ्लाइट्स शुरू होने वाली है। टाटा ग्रुप के चेयरमैन एस चंद्रशेखरन जो आज लुधियाना पहुंचे ने कैबिनेट मिनिस्टर संजीव अरोड़ा को बताया कि एयर इंडिया अगले हफ्ते फ्लाइट्स की बुकिंग शुरू कर देगी।

हलवारा से दिल्ली के लिए फ्लाइट्स बुकिंग के 15 दिन के अंदर शुरू हो जाएंगी। संजीव अरोड़ा ने लुधियाना के धनांसू में टाटा स्टील के हेयर स्टील प्लांट के उद्घाटन के मौके पर टाटा ग्रुप के चेयरमैन से मुलाकात की और फ्लाइट्स के बारे में जानकारी दी।एयर इंडिया को एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया से हलवारा और दिल्ली के बीच रोजाना दो फ्लाइट्स चलाने की मंजूरी पहले ही मिल चुकी है।

एक फ्लाइट लुधियाना से सुबह और एक शाम को रवाना होगी।एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने हलवारा एयरपोर्ट से फ्लाइट्स शुरू करने के लिए प्रक्रिया पूरी कर ली है। एयरफोर्स से NOC मिलने के बाद एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने एयर इंडिया को फ्लाइट्स शुरू करने की मंजूरी दे दी है।

एयर इंडिया ने फ्लाइट्स शुरू करने के लिए हलवारा एयरपोर्ट पर ऑफिस स्पेस हासिल कर लिया है। ऑफिस जल्द ही बन जाएगा। एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने भी एयर इंडिया से जल्द से जल्द फ्लाइट्स शुरू करने की अपील की है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments