पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट से गायक बादशाह को राहत मिली है, जो ” टटीरी” गाने को लेकर विवादों में घिरे हुए है। कोर्ट ने उनकी गिरफ्तारी पर फिलहाल रोक लगा दी है, लेकिन साथ ही यह शर्त भी रखी है कि उन्हें जांच में पूरा सहयोग करना होगा।दरअसल, हरियाणा राज्य महिला आयोग ने बादशाह को 13 मार्च को पानीपत में पेश होने का आदेश दिया था। इसी बीच, गुरुवार को उन्हें पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट से राहत मिल गई।
इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए महिला आयोग की चेयरपर्सन ने कहा कि अगर बादशाह समय पर पेश हो जाते, तो ऐसी स्थिति पैदा ही नहीं होती। उन्होंने साफ किया कि ऐसे मामलों में कानून का पालन करना ज़रूरी है।आपको बता दें कि बादशाह के गाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया था, जिसमें हरियाणा के स्कूली ड्रेस पहने लड़कियों के डांस पर आपत्ति जताई गई थी। महिला आयोग ने गाने में कथित तौर पर अश्लील भाषा के इस्तेमाल को लेकर कड़ा रुख अपनाया है।


