चंडीगढ़ के सेक्टर 9 में प्रॉपर्टी डीलर चमनप्रीत नागरा की हत्या में शामिल दोनों आरोपियों को हरियाणा में एक मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है। यह मुठभेड़ कैथल में हुई। इस ऑपरेशन को पंजाब एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) ने अंजाम दिया।AGTF के अनुसार, गिरफ्तारी की कोशिश के दौरान आरोपियों ने पुलिस पर गोलियां चला दी,
जिसके जवाब में टीम को भी जवाबी कार्रवाई करनी पड़ी। गोलीबारी के दौरान दोनों आरोपी घायल हो गए। हत्या में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल और हथियार उनके कब्जे से बरामद कर लिए गए हैं।गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान राजन उर्फ ’पीयूष पहलवान’ (फिरोजपुर निवासी) और प्रीतम शाह (नवांशहर निवासी) के रूप में हुई है।
पुलिस के मुताबिक, राजन कुछ समय पहले नेपाल के रास्ते मलेशिया से अवैध रूप से भारत लौटा था। इन दोनों व्यक्तियों के खिलाफ पहले से ही कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। चमनप्रीत के परिवार ने आरोपियों की गिरफ्तारी होने तक शव का पोस्टमार्टम करवाने से इनकार कर दिया था।


