Thursday, April 23, 2026

Google search engine
Homeपंजाबअमृतसर पुलिस ने अवैध हथियारों की तस्करी करने वाला गिरोह पकड़ा

अमृतसर पुलिस ने अवैध हथियारों की तस्करी करने वाला गिरोह पकड़ा

अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने सरहद पार से अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने छह आरोपियों सहित एक नाबालिग को गिरफ्तार किया है और सात आधुनिक पिस्तौल बरामद किए हैं। पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने जानकारी दी है।डीजीपी ने बताया कि शुरुआती जांच से पता चला है कि आरोपी पुर्तगाल से काम कर रहे एक विदेशी हैंडलर के संपर्क में थे

, जो पाकिस्तान से अवैध हथियारों की तस्करी में सहायता कर रहा था। ये खेपें बाद में आपराधिक तत्वों को बांटी गई थी। पीएस छावनी अमृतसर में एक एफआईआर दर्ज की गई है। इस मामले में आगे-पीछे के लिंकों का पता लगाने और पूरे नेटवर्क को खत्म करने के लिए आगे की जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments