Thursday, April 23, 2026

Google search engine
Homeपंजाबपठानकोट में मंत्री कटारूचक ने गैस एजेंसी पर मारा छापा

पठानकोट में मंत्री कटारूचक ने गैस एजेंसी पर मारा छापा

पंजाब में गैस संकट को लेकर AAP सरकार अलर्ट हो गई है। आज फूड एंड सिविल सप्लाई मंत्री लालचंद कटारूचक ने एक गैस एजेंसी पर छापा मारा। मिनिस्टर ने पठानकोट के तंगोशाह कस्बे में गैस एजेंसी का दौरा किया। लोग सुबह 4-5 बजे से लाइनों में खड़े थे, लेकिन एजेंसी सुबह 9 बजे तक नहीं खुली। करीब 400 लोगों को लाइन में खड़ा देखकर मंत्री गुस्सा हो गए।

इनमें से कई लोगों को तीन दिन से सिलेंडर नहीं मिले थे। मिनिस्टर ने तुरंत पठानकोट DFSC, राज ऋषि मेहरा को फोन किया। उन्होंने बताया कि लोग परेशान है, और एजेंसी का कोई स्टाफ मौजूद नहीं है। सिर्फ एक स्टोरकीपर मौजूद है, और वह भी गोदाम नहीं खोल रहा है। उन्होंने एजेंसी अधिकारियों के खिलाफ एक्शन लेने का आदेश दिया।

इसके साथ ही, AAP सरकार ने फैसला किया है कि अब शादियों के लिए 5-5 kg के 6 कमर्शियल सिलेंडर दिए जाएंगे। शादी से चार दिन पहले बुकिंग जरूरी है। वेरिफिकेशन के बाद सिलेंडर दिए जाएंगे। बेटियों की शादियों को प्राथमिकता दी जाएगी। इसके अलावा कमर्शियल LPG की कमी को दूर करने के लिए मैनेजमेंट कमेटियां बनाई गई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments