Monday, June 1, 2026

Google search engine
Homeइंटरनेशनलआतंकी हरदीप निज्जर के करीबी के घर पर फायरिंग, 20 राउंड फायर...

आतंकी हरदीप निज्जर के करीबी के घर पर फायरिंग, 20 राउंड फायर हुए

NRI SANJH JALANDHAR (2 February)

कनाडा के दक्षिण सरे में देर रात बीते साल मारे गए खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर के करीबी के घर पर अज्ञात युवकों ने गोलियां चला दी। तकरीबन 20 राउंड निज्जर के करीबी सिमरनजीत सिंह के घर पर फायर किए गए। जिसमें उसके घर के बाहर खड़ी कार क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि कई गोलियों के घर की दीवारों पर भी लगी

गोली लगने से घर के बाहर खड़ी कार क्षतिग्रस्त हो गई। कई गोलियां घर की दीवार पर लगीं। कनाडा पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। सीसीटीवी को खंगाला जा रहा है।

घटना सरे के बीसी में 154 स्ट्रीट के 2800 ब्लॉक के पास की है। गोली गुरुवार रात करीब 1:20 बजे चली। यह घर खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर के करीबी सिमरनजीत सिंह का है। पुलिस ने इलाके में पड़ोसियों और गवाहों से बात कर हमलावरों का हुलिया पता करने की कोशिश कर रही है।पुलिस ने घर को सील कर जांच शुरू कर दी है। कनाडा पुलिस का कहना है कि गोली क्यों चली? इसके बारे में अभी कुछ भी कहना सही नहीं है। इस घटना में सिमरनजीत सिंह का छह साल का लड़का बाल-बाल बच गया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments