NRI SANJH JALANDHAR (3 February)
पंजाब व हरियाणा में दो दिन में धूप खिलने से तापमान में बढौतरी हुई है। लोगों को ठंड से राहत मिली है। वही डलहौजी में बर्फबारी काफी तेज हो गई है। पंजाब के कई लोग वहां पहुंचकर बर्फबारी का आनंद ले रहे है। मौसम विभाग ने चेतावनी देते हुए पंजाब व हरियाणा के 16 जिलों में बारिश का अलर्ट दिया है। शनिवार सुबह पंजाब व हरियाणा के कई जिलों में हल्की बूंदा बांदी हुई है। जिससे एक बार फिर से मौसम ने करवट लेनी शुरु कर दी है। मौसम विभाग के अनुसार पंजाब में वेस्टर्न डिस्टरबेंस के एक्टिव हो रहा है। जिस कारण पंजाब-हरियाणा के कुछ इलाकों में बारिश होने की संभावना जताई है, जबकि हिमाचल और चंडीगढ़ में शनिवार रात से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। वहीं हिमाचल में तेज बर्फबारी की संभावना भी जताई जा रही है।

4 जनवरी को हरियाणा में बारिश की संभावना
हरियाणा के 9 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। जिसमें महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, रोहतक, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी और चरखी दादरी शामिल हैं। 4 जनवरी को पूरे हरियाणा में गरज के साथ बारिश होने की संभावना बन रही है। चंडीगढ़ में आज किसी तरह का अलर्ट नहीं है, लेकिन रविवार यहां भी बारिश होने की संभावना है।
पंजाब के 6 जिलों मे बारिश की संभावना
4 फरवरी को पूरे पंजाब में बारिश की संभावनाएं अधिक हैं। पंजाब के 6 जिलों में आज बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। जिसमें फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, बठिंडा और मानसा शामिल हैं। अन्य जिलों में बारिश होने की संभावनाएं कम हैं।
शनिवार रात से हिमाचल में बर्फबारी हो जाएगी तेज
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 3 फरवरी की रात से राज्य में फिर पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो जाएगा। जिसका के बाद 4 फरवरी से 7 फरवरी तक बारिश व बर्फबारी देखने को मिल सकती है। हिमाचल प्रदेश में लंबे इंतजार के बाद पहाड़ बर्फ की सफेद चादर से ढक चुके हैं। प्रदेश के कई ऊंचाई वाले इलाकों में 14 सेंटीमीटर से 42 सेंटीमीटर तक बर्फबारी दर्ज की गई ही गई है। शुक्रवार को अधिकतर इलाकों में मौसम साफ रहा है


