Sunday, March 15, 2026

Google search engine
Homeपंजाबजानिए युद्ध दौरान भी क्यों नहीं बढ़ रहे सोने-चांदी के दाम ?

जानिए युद्ध दौरान भी क्यों नहीं बढ़ रहे सोने-चांदी के दाम ?

ईरान पर अमेरिका और इजरायल की ओर से लगातार हमले किए जा रहे है। इसके जवाब में ईरान भी ड्रोन हमलों के जरिए अपनी ताकत दिखा रहा है। युद्ध शुरू हुए करीब 12 दिन हो चुके है।लेकिन इस बार एक दिलचस्प बात देखने को मिल रही है। ऐसे संकट के समय आमतौर पर सोने और चांदी की कीमतों में तेज उछाल आता है, लेकिन ईरान युद्ध के दौरान ऐसा नहीं हो रहा है।

ईरान के साथ 28 फरवरी को जब युद्ध शुरू हुआ, उस समय अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 5416 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर कारोबार कर रहा था।लेकिन मिडिल ईस्ट में भारी तनाव के बावजूद इसकी कीमत गिरकर करीब 5108 डॉलर प्रति औंस पर आ गई.अगर भारत में कीमतों की बात करें तो Multi Commodity Exchange of India (एमसीएक्स) पर 28 फरवरी को सोना करीब 1.67 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास था, जो अब घटकर करीब 1.59 लाख रुपये रह गया है।

इसी तरह चांदी की कीमतों में भी गिरावट देखी गई है. 28 फरवरी को एमसीएक्स पर चांदी करीब 2.89 लाख रुपये प्रति किलो के स्तर पर थी, जो 13 मार्च तक गिरकर लगभग 2.62 लाख रुपये प्रति किलो पर आ गई।बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक युद्ध के बावजूद सोना-चांदी की कीमतों में सुस्ती की सबसे बड़ी वजह U.S. Dollar Index में मजबूती है। जब अंतरराष्ट्रीय बाजार में डॉलर मजबूत होता है, तो सोना खरीदना महंगा पड़ता है। इससे अस्थायी रूप से सोने और चांदी की मांग कम हो जाती है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments