पंजाब विधानसभा के बजट सेशन का छठा दिन है। आज भी में कांग्रेस MLA सुखपाल सिंह खेहरा के मुद्दे को लेकर काफी बहस हुई। मामला तब गंभीर हो गया जब वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने सदन में खेहरा के खिलाफ एक और प्रस्ताव पेश किया। चीमा ने अपने प्रस्ताव में कहा कि खेहरा ने जिस भाषा का इस्तेमाल किया और जो कमेंट किए, वे सदन के खास अधिकारों का उल्लंघन करते हैं।
इसलिए इस मामले को खास अधिकार कमेटी के पास भेजा जाना चाहिए ताकि इसकी जांच हो सके। उन्होंने यह भी कहा कि खेहरा ने पिछले दिन दिए बयान के लिए माफी नहीं मांगी, जिससे मामला और गंभीर हो गया है। उनके बयानों से विधानसभा की गरिमा को ठेस पहुंची है।
उन्होंने आरोप लगाया कि खेहरा सदन से निकलते समय भी आपत्तिजनक इशारे कर रहे थे। चीमा के मुताबिक, ऐसे इशारे अक्सर सड़क पर होने वाली लड़ाइयों के दौरान देखे जाते है और विधानसभा जैसे गंभीर फोरम के लिए बिल्कुल भी सही नहीं हैं। वित्त मंत्री ने कहा कि भले ही यह किसी की पर्सनल लाइफ का हिस्सा हो, लेकिन हाउस के अंदर ऐसा व्यवहार कभी भी एक्सेप्ट नहीं किया जा सकता।


