NRI SANJH JALANDHAR (2 February)
सिद्धू मुसेवाला को लोग मरने के बाद कितना प्यार कर रहे हैं। इसका उदाहरण सिद्धू के गानों से लग रहा है। मरने के बाद सिद्धू का हर एक गाना सुपरहिट जा रहा है। शुक्रवार को शुक्रवार (2 फरवरी) को मुसेवाला का ड्रिपी गाना रिलीज हुआ तो एक घंटे में ही 9.73 लाख से ज्यादा लोगों ने गाना देख भी लिया था। 4.63 लाख लोगों ने गाने को लाइक भी किया। वहीं सिद्धू मुसेवाला के इस गाने पर एक लाख से ज्यादा लोगों ने कमेंट किया है। गाने को मूसेवाला के यू-ट्यूब चैनल पर पिता बलकौर सिंह और मां चरण कौर ने रिलीज किया। बाद में दोनों ने फैंस का शुक्रिया अदा किया। पिता बलकौर सिंह ने मंगलवार को एक पोस्टर शेयर कर गाना रिलीज होने की जानकारी दी थी।

3.17 मिनट का है ड्रिपी गाना
ड्रिप्पी गाना 3.17 मिनट का है। इसमें मूसेवाला के साथ साथ रैपर Mxrci का भी रैप शामिल है। पूरे गाने में एनिमेशन के जरिए वीडियो लगाया गया है। बेटे के गाने को भरपूर प्यार मिलता देखकर पिता बलकौर सिंह और मां चरण कौर खुश हैं। शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे गाना सिद्धू मूसेवाला ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया। गाना सुबह 11 बजे यूट्यूब पर 5वें नंबर पर ट्रेंडिंग पर चल रहा था। पूरे गाने को रैप की तरह गाया गया है।

सिद्धू की मौत के बाद ये 6वां गाना
सिद्धू मूसेवाला की मौत के बाद परिवार द्वारा रिलीज किया गया ये 6वां गाना है। हत्या के बाद सबसे पहला गाना SYL 23 जून 2023 को रिलीज हुआ था। जिसमें मूसेवाला ने पंजाब के पानी के मुद्दे को उठाया था। 72 घंटों में इस गीत को 2.7 करोड़ व्यूज मिल गए थे। जिसके बाद यह गाना भारत में बैन कर दिया गया।
ये गाने हुए रिलीज
इसके बाद चोरनी, SYL, वॉच आउट, मेरा नाम और वार रिलीज हुआ है। वॉच आउट 31 मिलियन, चोरनी 62 मिलियन, मेरा नाम 71 मिलियन, और वार 54 मिलियन लोगों ने देखा था।


