शनिवार और रविवार की बंदी के बाद आज बाजार ओपन हो रहा है. शनिवार तक MCX पर 24 कैरेट सोने का भाव 1.63% गिरकर 1,56,400 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है. यानी सोने के भाव में 2596 रुपए की गिरावट दर्ज की गई है. ये पिछले कारोबारी दिन 1,58,996 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था
दूसरी तरफ चांदी का भाव 1.66% लुढ़क कर 2,36,651 रुपए प्रति किलो हो गया. यानी चांदी में भी 4000 रुपए गिरावट आई. पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 2,40,651 रुपये प्रति किलो पर बंद हुआ था.बुलियन्स के अनुसार, 24 कैरेट सोने का भाव 1,56,850 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है. वहीं, गुडरिटर्न्स के अनुसार 24 कैरेट सोना 1,58,390 रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी 2,55,000 रुपये प्रति किलो पर कारोबार कर रहा है
दिल्ली के सर्राफा बाजार में चांदी 2,45,500 रुपये प्रति किलो पर ।अंतरराष्ट्रीय बाजार इस समय काफी उथल- पुथल पर है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 4,506.40 डॉलर प्रति औंस और चांदी 66.44 डॉलर प्रति औंस पर है. पिछले कुछ सत्रों में चांदी में 68 से 70 डॉलर के बीच भारी उतार-चढ़ाव देखा गया है. वहीं, अमेरिका का कर्ज 40 डॉलक ट्रिलियन को पार कर जाने से लंबे समय से सोने की चमक बरकरार है


