NRI SANJH JALANDHAR (2 February)
हल्की बरसात के बाद शुक्रवार को सुबह अच्छी धूप खिलने के बाद अधिकतम तापमान में 7 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 4 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। धूप खिलने के बाद लोगों ने भी ठंड से राहत पाई है। लेकिन मौसम विभाग के अनुसार अभी भी 5 फरवरी तक बारिश की संभावना के बारे में जानकारी दी है। वही मौसम विशेषकों का कहना है कि रात के समय ठंड का कहर जारी रहेगा।
मौसम खुलने के कारण तापमान में भी बढोतरी हुई। धूप खिलने से सार्वजनिक स्थानों और पार्कों में लोगों की अधिक भीड़ देखने को मिली। लोग धूप का आनंद लेने के लिए घरों से बाहर निकले। वहीं पार्कों में बच्चे खेलने के लिए निकले।
शनिवार और रविवार को जिले में बारिश
मौसम विभाग के अनुसार शनिवार और रविवार को बारिश के पूरी संभावना है। वहीं एक हफ्ते बाद मौसम पूरी तरह से साफ हो जाएगा जिससे तापमान में बढ़ोतरी होनी भी शुरू हो जाएगी।


