देश भर में सोने की कीमतों में आज कमी आई है। यह लगातार चौथा दिन है, जब सोने के भाव में गिरावट देखी जा रही है। 2 मार्च, 2026 के बाद से सोना लगातार गिर रहा है।महज इन चार दिनों में ही 24 कैरेट सोने की कीमत प्रति 100 ग्राम 1,02,100 रुपये तक गिर चुकी है। 22 कैरेट का भी रेट तेजी से कम हुआ है।
आज 24 कैरेट सोने की कीमत प्रति ग्राम 163 रुपये गिरकर 16288 रुपये पर आ गया, जो बीते 5 मार्च को 16451 रुपये था। इसी तरह से 8 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत में 1304 रुपये, 10 ग्राम की कीमत में 1630 रुपये और 100 ग्राम की कीमत में 16300 रुपये की तेज गिरावट आई है।
इस तरह से आज 24 कैरेट सोने के 8 ग्राम की कीमत 1,30,304, 10 ग्राम की कीमत 1,62,880 रुपये और 100 ग्राम की कीमत 16,28,800 रुपये है।घरेलू स्तर पर 22 कैरेट सोने की कीमत में भी आज गिरावट आई है।इसमें प्रति ग्राम 150 रुपये, प्रति 8 ग्राम 1200 रुपये, प्रति 10 ग्राम 1500 रुपये और प्रति 100 ग्राम 15000 रुपये की कमी आई है।
इस तरह से आज 22 कैरेट सोने की कीमत 14930 रुपये प्रति ग्राम है। इस हिसाब से 8 ग्राम की कीमत 1,19,440 रुपये, 10 ग्राम की कीमत 1,49,300 और 100 ग्राम की कीमत 14,93,000 रुपये है।


