Saturday, April 18, 2026

Google search engine
Homeपंजाबजालंधर में टेनटेन मल्टी-कुज़ीन रेस्टोरेंट, ओपन स्काई बार और बैंक्वेट हॉल का...

जालंधर में टेनटेन मल्टी-कुज़ीन रेस्टोरेंट, ओपन स्काई बार और बैंक्वेट हॉल का हुआ ग्रैंड लॉन्च

जालंधर शहर आज सितारों के साथ जश्न मनाते हुए शानदार शाम का गवाह बना जब यहां टेनटेन मल्टी-कुज़ीन रेस्टोरेंट, ओपन स्काई बार और बैंक्वेट हॉल का ग्रैंड लॉन्च हुआ। ओपनिंग सेरेमनी में पंजाबी फिल्म बंबूकट 2 की पूरी कास्ट मौजूद रही, जिससे इस लांच में चार-चांद लग गए मशहूर कलाकार बीनू ढिल्लों, एमी विर्क, मनकीरत औलाख, दिलप्रीत ढिल्लों और सिप्पी गिल जिन्होंने इवेंट की शोभा बढा दी।

कलाकारों की मौजूदगी से फैंस में जोश और उत्साह भर गया।टेनटेन एंटरप्रेन्योर शुभकरमन सिंह, हरकीरत सिंह, कुर्बान सिंह, अर्जुन सिंह और सरताज सिंह का लेटेस्ट वेंचर है।ब्रूअरी और रेस्टोरेंट इंडस्ट्री में 15 साल से ज़्यादा अनुभव के साथ, इस टीम को पंजाब में पहली माइक्रोब्रूअरी शुरू करने का श्रेय जाता है।

इस मौके पर मालिकों ने कहा कि टेनटेन का उदेश्य़ शहर के डाइनिंग और नाइटलाइफ़ एक्सपीरियंस को दोबारा से लेकर आना है। इस आउटलेट की एक बड़ी यूएसपी जर्मन प्लांट और असली जर्मन इंग्रीडिएंट्स से बनी ताज़ा बीयर है।

इस जगह पर शहर का सबसे बड़ा रूफटॉप भी है, जो खुले आसमान वाला अनुभव देता है।यहां हर शाम लाइव बैंड परफॉर्म करता है, एक बड़ा मल्टी-कुज़ीन मेन्यू है, साथ ही छोटी और बड़ी दोनों तरह की गैदरिंग के लिए बैंक्वेट की सुविधा है, जिसके साथ टेनटेन जालंधर में एक प्रीमियर हॉस्पिटैलिटी डेस्टिनेशन बनने का वादा करता है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments