Saturday, April 18, 2026

Google search engine
Homeपंजाबसीएम मान प्राकृतिक ढंग से इलाज करवाने गए बेंगलुरु

सीएम मान प्राकृतिक ढंग से इलाज करवाने गए बेंगलुरु

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान बेंगलुरु चले गए हैं। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, वे प्राकृतिक तरीके से इलाज करवाने के लिए गए हैं। वह बेंगलुरु के एक निजी नेचर केयर सेंटर में गए हैं। बताया जा रहा है कि वे यहां एक हफ्ते तक प्राकृतिक तरीके से इलाज करवाएंगे।

महाशिवरात्रि वाले दिन मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान संगरूर पहुंचे थे। इस दौरान उनकी तबीयत खराब हो गई थी, जिसके बाद उन्हें मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में दाखिल करवाया गया था। यहां से छुट्टी मिलने के बाद उन्होंने मोगा में एक रैली में हिस्सा लिया था, लेकिन एक बार फिर तबीयत खराब होने के बाद वे फोर्टिस अस्पताल में दाखिल हो गए थे।

अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद उन्होंने विभिन्न समागमों में हिस्सा लिया था। बीते कल भी उन्होंने जालंधर और फिरोजपुर में कुछ समागमों में हिस्सा लिया था। इसके बाद वे बेंगलुरु के लिए रवाना हो गए थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments