Friday, April 17, 2026

Google search engine
HomeCrimeबठिंडा पुलिस ने सूटकेस में मिली लड़की की लाश का मामला सुलझाया

बठिंडा पुलिस ने सूटकेस में मिली लड़की की लाश का मामला सुलझाया

बठिंडा के गांव बहिमण दीवाना के पास लाल सूटकेस में मिली लड़की की लाश का मामला पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस के अनुसार, उसके प्रेमी ने ही छोटे से झगड़े के बाद उसकी हत्या की थी। लड़की आरोपी युवक के साथ लिव-इन में रह रही थी। पुलिस ने कत्ल के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

यह वारदात एक मामूली तकरार से बाद हुई बताई जा रही है।यह घटना 11 फरवरी को सामने आई थी, जब बठिंडा-मलोट नैशनल हाईवे पर गांव बहिमण दीवाना के पास सड़क किनारे पड़े सूटकेस से एक लड़की की लाश मिली थी। सूचना मिलने पर फॉरेंसिक टीम और बठिंडा पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।

सहारा जन सेवा संस्था के वर्कर संदीप सिंह ने भी मौके पर पहुंचकर पुलिस की मदद की।पुलिस ने लाश को पहचान के लिए 72 घंटों के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया था। मल्लिका नाम की लड़की आरोपी के साथ लिव-इन में रह रही थी। पुलिस के अनुसार, छोटे से झगड़े के बाद आरोपी ने उसकी हत्या कर दी। इसके बाद उसने लाश को जलाने की कोशिश की।

फिर लाश को सूटकेस में डालकर फेंक दिया गया। पहचान न हो, इसलिए लाश को आग लगाकर नष्ट करने की कोशिश भी की गई थी।लाश पर चोटों के निशान थे और उसे आंशिक रूप से जलाया गया था। बाद में लाश को सूटकेस में बंद करके फेंक दिया गया। उसकी पहचान गर्दन पर बने ‘काकू’ नाम के टैटू से हुई। डीएसपी हरविंदर सिंह सरां ने बताया कि लाश पर चोटें और जलने के निशान मिले हैं। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments