Tuesday, April 28, 2026

Google search engine
Homeस्पोर्टसदूसरे टेस्ट मैच के लिए टीम में होंगे नए चेहरे, रवीन्द्र जडेजा...

दूसरे टेस्ट मैच के लिए टीम में होंगे नए चेहरे, रवीन्द्र जडेजा और केएल राहुल प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नही

NRI SANJH JALANDHAR (29 January)

टीम इंडिया ने दूसरे टेस्ट मैच के लिए प्लेइंग इलेवन अनाउंस कर दी है। सीरीज का दूसरा टेस्ट 2 फरवरी से विशाखापत्तनम में खेला जाएगा, लेकिन ऑलराउंडर रवीन्द्र जडेजा और विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं होंगे। रविवार को पहले टेस्ट के दौरान रवीन्द्र जडेजा को पैर की मांसपेशियों में चोट लगने और राहुल को दाईं जांघ में दर्द के कारण मैच से बाहर रखा गया है।

वही टेस्ट के लिए मुंबई के बल्लेबाज सरफराज खान, बाएं हाथ के स्पिनर सौरभ कुमार और ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर को टीम इंडिया का हिस्सा बनने जा रहे है। सौरभ कुमार अब तक कोई आईपीएल नहीं खेला है। लेकिन घरेलू क्रिकेट में अच्छा खासा अनुभव है। बाएं हाथ के स्पिनर सौरभ कुमार घरेलू क्रिकेट में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हैं। इस खिलाड़ी ने 68 फर्स्ट क्लास मैच में 27 की औसत से 2061 रन बनाए हैं। साथ ही बतौर गेंदबाज विपक्षी टीम के 290 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया है।

(सरफराज खान)

सौरभ ने यूपी के लिए रणजी ट्रॉफी में खेलने के लिए इस खिलाड़ी ने एयरफोर्स की नौकरी छोड़ दी। जबकि इससे पहले उन्होंने सेना की टीम से फर्स्ट क्लास डेब्यू किया था।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments