घरेलू फ्यूचर मार्किट में सोने की कीमतों में सोमवार, 29 दिसंबर को हल्की गिरावट देखने को मिल रही है।मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 5 फरवरी, 2026 का एक्सपायरी वाला गोल्ड फ्यूचर वायदा सोमवार को 1,39,808 रुपए (प्रति 10 ग्राम) पर ओपन हुआ। इसके आखिरी कारोबारी दिन एमसीएक्स पर सोना 1,39,873 रुपए पर ट्रेड करते हुए बंद हुआ।
29 दिसंबर की सुबह 11:05 बजे, एमसीएक्स पर 5 फरवरी का एक्सपायरी वाला गोल्ड 1,39,825 रुपए पर ट्रेड कर रहा था।जो कि पिछले दिन की बंद कीमत से लगभग 50 रुपये की गिरावट दिखाता है। एमसीएक्स गोल्ड शुरुआती कारोबार में 1,40,444 रुपए के हाई लेवल पर पहुंचा था।
बीते कुछ दिनों से सोने की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है।ऐसे में अगर आप आज सोना खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो जल्दबाजी में फैसला लेना सही नहीं होगा. खरीदारी से पहले अपने शहर के ताजा रेट जरूर जांच लें, ताकि बाद में कीमत को लेकर कोई दिक्कत न हो.


