बरनाला से MP गुरमीत सिंह मीत हेयर पिता बन गए है। उनकी पत्नी गुरवीन कौर ने बेटे को जन्म दिया है। जानकारी के मुताबिक, आज सुबह करीब 12 बजे मोहाली के एक हॉस्पिटल में बेटे का जन्म हुआ। गुरमीत सिंह मीत हेयर साल 2024 में संगरूर से MP चुने गए थे। इससे पहले वे बरनाला से पंजाब विधानसभा में दो बार MLA रह चुके है।
वह 2017 और 2022 में जीते थे। वह पंजाब सरकार में कैबिनेट मिनिस्टर भी रह चुके है। गौरतलब है कि गुरमीत सिंह मीत हेयर ने 7 नवंबर 2023 को मोहाली जिले के कस्बे नयागांव के एक प्राइवेट रिसॉर्ट में डा. गुरवीन कौर से शादी की थी।
डा. गुरवीन कौर भूपिंदर सिंह बाजवा की बेटी हैं, जो पेशे से डॉक्टर (रेडियोलॉजिस्ट) हैं। उनका परिवार पश्चिमी पंजाब के बंटवारे के बाद मेरठ में बस गया था। आपको बता दें कि उनके पिता भूपिंदर सिंह बाजवा इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन के पदाधिकारी हैं।


