प्रसिद्ध पंजाबी गायक मास्टर सलीम के पिता पूरन शाह कोटी का 72 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। वे अपने बेटे के साथ जालंधर के देवोल नगर में रहते थे। पिछले कुछ दिनों से वे बीमार थे और जालंधर के एक अस्पताल में इलाजरत थे।वे मशहूर गायक हंसराज हंस और जसबीर जस्सी के संगीत गुरु थे। पूरन शाह कोटी कई महान गायकों के सलाहकार रहे और उन्होंने पंजाबी गायक तथा पूर्व सांसद हंसराज हंस को भी गायकी सिखाई। परिवार और पंजाबी संगीत जगत में शोक की लहर है।


