Monday, May 25, 2026

Google search engine
Homeनेशनलईडी ने किन पर की कार्यवाही ?

ईडी ने किन पर की कार्यवाही ?

ईडी ने उर्वशी रौतेला, सोनू सूद, मिमी चक्रवर्ती और कई अन्य प्रमुख हस्तियों के खिलाफ कार्रवाई की है, करोड़ों रुपये की संपत्ति जब्त की है। यह मामला अवैध सट्टेबाजी ऐप 1xBet से जुड़ा हुआ है। ईडी ने कई क्रिकेटरों और बॉलीवुड सितारों की करोड़ों रुपये की संपत्ति जब्त की है। जिन हस्तियों की संपत्ति जब्त की गई है, उनमें युवराज सिंह, रॉबिन उथप्पा, उर्वशी रौतेला (उनकी मां मीरा रौतेला के नाम पर संपत्ति), सोनू सूद, मिमी चक्रवर्ती, अंकुश हजारा और नेहा शर्मा शामिल हैं।

सूत्रों के अनुसार, युवराज सिंह की 2.5 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की गई है। रॉबिन उथप्पा की 8.26 लाख रुपये की संपत्ति, उर्वशी रौतेला से जुड़ी 2.02 करोड़ रुपये (उनकी मां के नाम पर) की संपत्ति, सोनू सूद की 1 करोड़ रुपये की संपत्ति, मिमी चक्रवर्ती की 59 लाख रुपये की संपत्ति, अंकुश हजारा की 47.20 लाख रुपये की संपत्ति, और नेहा शर्मा की 1.26 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की गई है।

आज की ईडी की कार्रवाई में कुल 7.93 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की गई है।इससे पहले, इसी मामले में ईडी ने शिखर धवन की 4.55 करोड़ और सुरेश रैना की 6.64 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की थी। अब तक, ईडी ने 1xBet सट्टेबाजी मामले में 19.07 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की है।

इस मामले की जांच लगातार जारी है।1xBet सट्टेबाजी ऐप मामला लंबे समय से चल रहा है। यह प्लेटफॉर्म कुराकाओ में रजिस्टर्ड है और भारत में बिना अनुमति के अवैध सट्टेबाजी को बढ़ावा दे रहा था। कई हस्तियों ने इसके surrogate ब्रांड्स जैसे 1xBat को प्रमोट किया था। ईडी का कहना है कि इन हस्तियों ने जानबूझकर विदेशी इकाइयों से एंडोर्समेंट एग्रीमेंट किए और पेमेंट्स को छिपाने के लिए लेयर्ड ट्रांजेक्शंस का इस्तेमाल हुआ।

इससे पहले सुरेश रैना, युवराज सिंह, सोनू सूद और कई अन्य हस्तियों से ईडी ने घंटों पूछताछ की थी। अब बड़ी कार्रवाई में इनकी संपत्तियां जब्त कर ली गई हैं, लेकिन जांच अभी भी जारी है। इस मामले में आगे और क्या जानकारी सामने आती है, यह देखना बाकी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments