Tuesday, September 15, 2026

Google search engine
Homeपंजाबपंजाब विधानसभा का होगा स्पेशल सेशन, सीएम मान ने दी जानकारी

पंजाब विधानसभा का होगा स्पेशल सेशन, सीएम मान ने दी जानकारी

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पंजाब विधानसभा का स्पेशल सेशन बुलाने का ऐलान किया है। यह सेशन जनवरी के दूसरे हफ्ते में बुलाया जाएगा। इस दौरान केंद्र सरकार के ‘MGNREGA’ स्कीम में बदलाव के विरोध में बिल लाया जा सकता है।

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने सोशल मीडिया के ज़रिए इस स्पेशल सेशन का ऐलान किया है। उन्होंने ट्वीट किया, “केंद्र की BJP सरकार गरीबों और मजदूरों की रोजी-रोटी के साधन ‘MGNREGA’ स्कीम में बदलाव करके गरीबों के घरों का चूल्हा ठंडा करने की कोशिश कर रही है।

इस ज़ुल्म के खिलाफ पंजाबियों की आवाज़ उठाने के लिए जनवरी के दूसरे हफ्ते में पंजाब विधानसभा का स्पेशल सेशन बुलाया जाएगा।”

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments