Friday, July 17, 2026

Google search engine
Homeपंजाबसीएम मान ने क्या बोला गैंगस्टरों को ?

सीएम मान ने क्या बोला गैंगस्टरों को ?

सीएम मान ने गैंगस्टरों और अपराधियों को खुली चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि अगर वे गोलियां चलाने के बाद अपनी मां की गोद में सो जाएंगे, तो भूल जाओ। पुलिस गोली चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी।कानून व्यवस्था के मुद्दे पर एक सवाल के जवाब में सीएम भगवंत मान ने कहा कि अकाली दल और कांग्रेस के नतीजे जनता को भुगतने पड़ रहे है।

उन्होंने कहा कि गैंगस्टर उनके समय में पैदा हुए थे और अब वर्चस्व के लिए लड़ रहे हैं।उन्होंने कहा कि सरकार पूरे मामले का बारीकी से अध्ययन कर रही है और पुलिस उन देशों पर नजर रखकर काम कर रही है जहां से सबसे ज्यादा कॉल्स आ रही हैं।

उन्होंने आगे कहा कि किसी को भी सूबे में शांति भंग करने की इजाजत नहीं दी जाएगी। कबड्डी खिलाड़ी के कत्ल के बारे में पूछे जाने पर भगवंत मान ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। पूरी दुनिया में कबड्डी को लेकर विवाद है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments