पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट ने आज खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह की पैरोल याचिका पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुनवाई की।अमृतपाल सिंह ने कहा कि उनके हलके में सारा काम ठप पड़ा है और उनकी नजरबंदी उन्हें संसद में बाढ़, नशे और फर्जी एनकाउंटर जैसे मुद्दों को उठाने से रोक रही है।
अमृतपाल ने कहा कि वकीलों की हड़ताल के कारण उन्होंने अदालत को व्यक्तिगत रूप से संबोधित करने का फैसला किया। अमृतपाल ने कहा कि उन्होंने पंजाब के मुद्दों को संसद में उठाने के लिए पैरोल की मांग की थी, लेकिन यह अभी तक स्वीकृत नहीं की गई है। अदालत में मामले की सुनवाई अब कल होगी।


