Friday, July 17, 2026

Google search engine
Homeपंजाबपंजाब में बढ़ने लगी ठंड,कोहरे का अलर्ट जारी

पंजाब में बढ़ने लगी ठंड,कोहरे का अलर्ट जारी

पंजाब में ठंड ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। पंजाब और चंडीगढ़ में कोहरा भी होने लगा है। मौसम विभाग ने आज पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, मोगा, बठिंडा, बरनाला, मानसा, फिरोजपुर, फरीदकोट, फाजिल्का और मुक्तसर में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है।

इसके साथ ही आज तेज हवाएं चलने की भी संभावना है। कल बठिंडा में बहुत घना कोहरा दर्ज किया गया, जहां दृश्यता 0 से 10 मीटर तक रही। इसी तरह की स्थिति अमृतसर और फरीदकोट में भी रही, जहां दृश्यता सिर्फ 50 मीटर दर्ज की गई। कोहरे के कारण चंडीगढ़ एयरपोर्ट से धर्मशाला और दिल्ली आने-जाने वाली 6 फ्लाइटें रद्द हो गई, जबकि कुछ उड़ानें देरी से चली।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments