पवित्र शहर का दर्जा देने के बारे में नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। पंजाब के गवर्नर ने भगवंत मान सरकार के फैसले पर पंजाब के 3 शहरों को पर मुहर लगाते हुए इन तीनों शहरों को पवित्र शहर का दर्जा देने के लिए अपनी मंज़ूरी दे दी है, जिसके बाद नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है।
नौवें गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस के मौके पर मान सरकार ने श्री आनंदपुर साहिब, तलवंडी साबो और श्री अमृतसर साहिब को पवित्र शहर घोषित किया था और अब इस फैसले को गवर्नर ने मंज़ूरी दे दी है। इस नोटिफिकेशन के बाद, इन शहरों को औपचारिक रूप से पवित्र शहर का दर्जा मिल गया है और ज़रूरी गाइडलाइंस औपचारिक रूप से लागू हो गई है।


