चंडीगढ़ में सोमवार देर शाम कार सवार एक युवक पर तीन हमलावरों ने गोलियां चलाई। पुलिस जांच में पता चला है कि हमलावरों ने काफी देर तक युवक का पीछा किया। फिर उन्होंने अपनी कार उसके सामने अड़ाकर उसे रोक लिया।
चंडीगढ़ के सेक्टर-26 में सोमवार शाम को एक सनसनीखेज घटना में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के पूर्व सहयोगी इंदरप्रीत सिंह उर्फ पैरी (35 वर्ष) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पैरी, जो सेक्टर-33 का निवासी था, अपनी एसयूवी कार में टिंबर मार्केट के पास मौजूद था
जब तीन हथियारबंद हमलावरों ने उसकी कार का पीछा किया, उसे घेरा और ताबड़तोड़ 8-9 गोलियां चलाई। हमलावरों ने मौके का फायदा उठाकर फरार हो गए। पैरी को तुरंत पीजीआई अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
उन्होंने अचानक उस पर पांच गोलियां चलाई। आरोपी मौके से भाग गए। पुलिस ने आस-पास की सीमाओं को घेर लिया है।


