Tuesday, May 26, 2026

Google search engine
Homeनेशनलपाकिस्तानी के शहजाद भट्टी ने लॉरेंस बिश्नोई को दी धमकी

पाकिस्तानी के शहजाद भट्टी ने लॉरेंस बिश्नोई को दी धमकी

पाकिस्तानी के शहजाद भट्टी ने हरियाणा के सिरसा में महिला पुलिस स्टेशन पर हुए ग्रेनेड हमले की जिम्मेदारी लेते हुए गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को निशाना बनाने की कड़ी धमकी दी है। भट्टी ने एक ऑडियो संदेश जारी कर कहा कि उसका भारत सरकार, इसकी एजेंसियों या भारतीय लोगों से कोई विवाद नहीं है।

उसकी नफरत सिर्फ लॉरेंस बिश्नोई से है, जो उसके अनुसार एक “गद्दार” और धोखेबाज है।भट्टी ने आरोप लगाया कि लॉरेंस ने पाकिस्तान में आतंकवाद फैलाने के लिए हवाला चैनलों के जरिए पैसे भेजे हैं। उसने कहा, “मैं उसे कभी माफ नहीं करूंगा। जिस दिन लॉरेंस मेरी दहलीज पर कदम रखेगा, मैं उसे मार दूंगा।”

भट्टी ने लॉरेंस पर अपने दोस्तों के साथ धोखा करने का भी इल्जाम लगाया। उसका कहना था कि सिरसा ब्लास्ट इसी का सबक था, ताकि लॉरेंस अपनी “सीमाओं” में रहे।भट्टी ने आगे कहा, “लॉरेंस को अपनी सीमाओं में रहना चाहिए। उसने मुझे धोखा दिया, इसलिए इस दुनिया में रहने का कोई हक नहीं।

उसने दावा किया कि लॉरेंस ने अपने भाई अनमोल बिश्नोई के लिए ग्रीन कार्ड हासिल करने के चक्कर में FBI को भारत के बारे में खुफिया जानकारी दी। “FBI ने आपके भाई को वापस भेज दिया। जल्द ही भारतीय एजेंसियां भी जान जाएंगी कि वह बड़ा गद्दार है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments