Tuesday, May 26, 2026

Google search engine
Homeपंजाब14 दिसंबर को जिला परिषद और पंचायत समितियों के चुनाव,17 दिसंबर को...

14 दिसंबर को जिला परिषद और पंचायत समितियों के चुनाव,17 दिसंबर को नतीजें

पंजाब राज्य चुनाव आयोग ने जिला परिषद और पंचायत समितियों के चुनावों की घोषणा कर दी है। आयोग के अनुसार, यह चुनाव 14 दिसंबर 2025 को करवाए जाएंगे और मतगणना 17 दिसंबर को होगी। बता दें कि पंजाब में पंचायती चुनाव बैलेट पेपर के माध्यम से होंगे, इसके लिए कुल 19,181 पोलिंग बूथ स्थापित किए जाएंगे।

चुनाव आयोग ने बताया कि नामांकन पत्र 1 दिसंबर से 4 दिसंबर तक भरे जा सकेंगे।उम्मीदवार सुबह 11:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक अपने कागजात जमा कर सकेंगे। नाम वापसी की अंतिम तिथि 6 दिसंबर दोपहर 3:00 बजे तक है।चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करवाने के लिए भारी सुरक्षा बल तैनात किया गया है।

पूरे राज्य में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगभग 50,000 पुलिस कर्मी और 96,000 पोलिंग कर्मी ड्यूटी पर रहेंगे।यह चुनाव राज्य के 357 जिला परिषद जोन और 154 पंचायत समितियों के 2,863 जोन के लिए हो रहे है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments