स्पॉट मार्किट में मजबूत डिमांड और अगले महीने US फेडरल रिजर्व के ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदों के बीच बुधवार को सोने और चांदी की कीमतों में तेजी आई। शुरुआती कारोबारी में दोनों ने ही आधे परसेंट से ज्यादा की बढ़त हासिल की। चूंकि देश में अभी शादी-ब्याह का माहौल है इसलिए आज 27 नवंबर को भी सोने-चांदी के रेट पर लोगों की नजरें बनी रहेंगी
।गुरुवार को 24 कैरेट के एक ग्राम सोने की कीमत 12775 रुपये है, जो कल के मुकाबले 16 रुपये कम है। वहीं, 22 कैरेट सोने की कीमत आज 11710 रुपये प्रति ग्राम है, जो बुधवार के मुकाबले 15 रुपये कम है। इसी तरह से 18 कैरेट सोने का भाव आज 12 रुपये कम होकर 9581 रुपये प्रति ग्राम है।
इस हिसाब से आज 24 कैरेट सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम 1,27,750 रुपये है, जो कल 1,27,910 रुपये थी। यानी कि कीमत में 160 रुपये की कमी आई है।22 कैरेट सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम आज 1,17,100 रुपये है, जो कल 1,17,250 रुपये थी यानी कि इसमें भी 150 रुपये की कमी आई है। 18 कैरेट का 10 ग्राम का सोना भी 120 रुपये कम होकर आज 95,810 रुपये पर कारोबार कर रहा है।
आज भारत में चांदी की कीमत 173 रुपये प्रति ग्राम और 1,73,000 रुपये प्रति किलोग्राम है, जो कल के मुकाबले क्रमश: 4 और 4000 रुपये ज्यादा है। भारत में चांदी की कीमत इंटरनेशनल कीमतों से तय होती है, जो किसी भी दिशा में ऊपर-नीचे होती है। इसके अलावा यह डॉलर के मुकाबले रुपये की करेंसी मूवमेंट पर भी निर्भर करता है।अगर डॉलर के मुकाबले रुपया गिरता है और इंटरनेशनल कीमतें स्थिर रहती हैं, तो चांदी और महंगी हो जाएगी।


