Tuesday, May 26, 2026

Google search engine
Homeएंटरटेनमेंटअनमोल बिश्नोई को एनआईए ने किया गिरफ्तार, अमेरिका से हुआ डिपोर्ट

अनमोल बिश्नोई को एनआईए ने किया गिरफ्तार, अमेरिका से हुआ डिपोर्ट

लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल को अमेरिका से डिपोर्ट कर दिया गया जिसके बाद और वह आज दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंचा, यहां एनआईए ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके साथ अन्य डिपोर्ट किए गए लोग भी इसी फ्लाइट से भारत लाए गए।अमेरिका में रह रहा अनमोल बिश्नोई 2022 से फरार था।

वह अपने जेल में बंद भाई लॉरेंस बिश्नोई द्वारा चलाए जा रहे आतंक-सिंडिकेट का 19वां आरोपी है। एनआईए ने मार्च 2023 में उसके खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी। एनआईए की जांच के अनुसार, अनमोल ने 2020 से 2023 के बीच गोल्डी ब्रार और लॉरेंस बिश्नोई को कई आतंकी घटनाओं को अंजाम देने में सीधी मदद दी।

वह योजनाओं में शामिल रहा और भारत में विभिन्न वारदातों की साजिश में अहम भूमिका निभाता था।गैंगस्टर अनमोल बिश्नोई बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के घर फायरिंग और बाबा सिद्दीकी मर्डर केस का आरोपी है। अनमोल अमेरिका से ही बिश्नोई गैंग का नेटवर्क संभाल रहा था।

वह गैंग के शूटरों और ग्राउंड ऑपरेटिव्स को निर्देश देता था और उन्हें ठिकाना व लॉजिस्टिक सपोर्ट मुहैया कराता था। जांच में यह भी सामने आया कि अनमोल विदेश से ही भारत में रंगदारी वसूलता था. इसके लिए वह दूसरे गैंगस्टरों की मदद लेता और गैंग की गतिविधियां संचालित करता था।अनमोल बिश्नोई को पर कई हाई-प्रोफाइल मामलों में जांच लंबित है।

केंद्र सरकार यह तय करेगी कि आगे उसकी कस्टडी किस एजेंसी को दी जाए। महाराष्ट्र पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि अनमोल सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट पर अप्रैल 2024 में हुई फायरिंग केस में भी वॉन्टेड है। मुंबई पुलिस भी उसे अपनी कस्टडी में लेने के लिए अदालत में आवेदन करेगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments