Monday, June 1, 2026

Google search engine
Homeएंटरटेनमेंटपरिणीति और राघव ने बेटे का नाम रखा 'नीर' फोटो की शेयर

परिणीति और राघव ने बेटे का नाम रखा ‘नीर’ फोटो की शेयर

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने सोशल मीडिया पर बेटे के साथ क्यूट फोटोज शेयर की है। दोनों ने बेटे का नाम रीविल कर दिया है उन्होंने बेटे का नाम ‘नीर’ रखा है। एक फोटो में परिणीति और राघव बेटे के पैर को किस करते नजर आ रहे हैं वहीं दूसरी में बेटे के पैर को हाथ में दोनों ने प्यार से पकड़ा हुआ है। इन फोटोज में परिणीति और राघव ने बेटे का चेहरा नहीं दिखाया है।

उन्होंने फोटोज शेयर करते हुए लिखा- जलस्य रूपं, प्रेमस्य स्वरूपं ‘तत्र एव नीर. ‘हमारे दिलों को जीवन की एक अनंत बूंद में शांति मिली. हमने उसका नाम ‘नीर’ रखा – शुद्ध, दिव्य, असीम.’ परिणीति के इस पोस्ट पर फैंस और सेलेब्स कमेंट करके उन्हें बधाई दे रहे है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments