Tuesday, May 26, 2026

Google search engine
Homeपंजाबविधायक कुलदीप सिंह धालीवाल 'आप' के मुख्य प्रवक्ता नियुक्त

विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल ‘आप’ के मुख्य प्रवक्ता नियुक्त

विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल को आम आदमी पार्टी पंजाब ने मुख्य प्रवक्ता नियुक्त किया गया है। तरनतारन जीत के बाद आम आदमी पार्टी पंजाब ने एक महत्वपूर्ण फैसला लेते हुए कुलदीप सिंह धालीवाल को पंजाब में पार्टी का मुख्य प्रवक्ता नियुक्त किया।

इस संबंध में पार्टी द्वारा आधिकारिक तौर पर नोटिफिकेशन भी जारी किया गया है। पार्टी ने अपने बयान में कहा है कि कुलदीप सिंह धालीवाल को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी उनकी पार्टी के प्रति प्रतिबद्धता, योगदान और लंबे अनुभव को ध्यान में रखते हुए सौंपी गई है।

जारी किए गए पत्र में उन्हें नई जिम्मेदारी संभालने के लिए शुभकामनाएं भी दी गई है। और उम्मीद जताई गई है कि वे आगे भी पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा को मजबूती से लोगों तक पहुंचाएंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments