Tuesday, May 26, 2026

Google search engine
Homeपंजाबगांवों में विकास कार्यों के लिए 332 करोड़ रुपये की ...

गांवों में विकास कार्यों के लिए 332 करोड़ रुपये की किश्त ….

पंजाब सरकार ने राज्य के गांवों में विभिन्न विकास कार्यों के लिए 332 करोड़ रुपये की महत्वपूर्ण किश्त जारी करने की घोषणा की है। इसी के तहत, 334 करोड़ रुपये की अगली किश्त दिसंबर के अंत तक या जनवरी के पहले सप्ताह में जारी कर दी जाएगी।पंजाब भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने बताया कि इस राशि का उपयोग गांवों में सैनिटेशन बॉक्स लगाने सहित ग्राम पंचायतों के विभिन्न विकास कार्यों के लिए किया जाएगा।

156 करोड़ रुपये की ग्रांट अनटाइड फंड्स के तौर पर दी जा रही है, जिसका उपयोग ग्राम पंचायतें अपने अधिकार क्षेत्र में किसी भी विकास कार्य के लिए कर सकती है।176 करोड़ रुपये टाइड फंड्स के रूप में दिए जाएंगे, जो केवल गांवों में सैनिटेशन से संबंधित कार्यों के लिए ही इस्तेमाल किए जा सकेंगे।

सारी ग्रांट को ग्राम पंचायतों, पंचायत समितियों और जिला परिषदों में 70:20:10 के अनुपात में वितरित किया जाएगा। गांवों के विकास कार्यों के लिए 22 जिलों में कुल 3,329,750,900 रुपये जारी किए गए है, जिसमें 1,766,319,970 रुपये टाइड फंड और 1,563,430,930 रुपये अनटाइड फंड शामिल है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments