Tuesday, May 26, 2026

Google search engine
Homeनेशनलप्रधानमंत्री मोदी ने बिहार जीत के बाद लोगों का जताया आभार

प्रधानमंत्री मोदी ने बिहार जीत के बाद लोगों का जताया आभार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार जीत के बाद शुक्रवार शाम दिल्ली स्थित बीजेपी हेडक्वार्टर में अपना संबोधन दिया।पीएम मोदी ने कहा, ‘पिछले साल देश की जनता ने लगातार तीसरी बार NDA को अपना जनादेश दिया। यह राष्ट्र के विश्वास और देशवासियों के आशीर्वाद का परिणाम था और लोकसभा चुनावों के बाद हमने कई राज्यों के विधानसभा चुनावों में भी प्रचंड बहुमत से जीत हासिल की।

जय जवान, जय किसान की भावना को बढ़ावा देने वाली भूमि हरियाणा ने भी हमें लगातार तीसरी बार सेवा करने का अवसर दिया। इसके अलावा, छत्रपति शिवाजी महाराज, बाबासाहेब अंबेडकर और वीर सावरकर की पावन भूमि महाराष्ट्र में हमें शानदार जीत मिली। महाराष्ट्र ने हमें लगातार तीसरी बार विजयी बनाया, जबकि हम 25 साल बाद राष्ट्रीय राजधानी में बहुमत से जीते।

आज बिहार में, जहां इतनी बड़ी आबादी ग्रामीण इलाकों में रहती है, हम इतने भारी मतों से विजयी हुए ।इस दौरान उन्होंने राहुल गांधी और तेजस्वी यादव पर हमले किए। उन्होंने कहा कि छठी मैया का अपमान करने वालों की हेकड़ी तो देखिए इन लोगों ने माफी तक नहीं मांगी।बिहार की जनता इसे कभी नहीं भूलेगी बिहार का गौरव और सम्मान ही हमारी प्राथमिकता है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments