गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार सुबह एक उच्च स्तरीय बैठक बुलाई। यह बैठक उनके निजी आवास पर हुई। सोमवार शाम को लाल किला के पास एक कार में हुए विस्फोट संबंधी बैठक की गई। इस धमाके में 12 लोगों की मौत हुई थी और कई घायल हुए थे।
घटना के तुरंत बाद अमित शाह ने घटनास्थल का दौरा किया और सुरक्षा एजेंसियों को जांच तेज करने के निर्देश दिए थे। मंगलवार को भी शाह ने दो बार सुरक्षा समीक्षा बैठकें हुई, जिसमें खुफिया एजेंसियों और गृह मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी शामिल थे. बैठक में आतंकी हमले की जांच की प्रगति और देशभर में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की गई।
बैठक में एनआईए डीजी, डायरेक्टर आईबी, गृह सचिव, दिल्ली पुलिस कमिश्नर मौजूद रहे। इस दौरान राष्ट्रीय राजधानी और अन्य प्रमुख शहरों में सुरक्षा के मौजूदा हालात का ब्योरा पेश किया गया। शाह ने अधिकारियों को कड़े सुरक्षा उपाय अपनाने और संवेदनशील स्थानों पर चौकसी बढ़ाने के निर्देश दिए।


